दिनचर्या को सही करना। रोजाना नियमित रूप से समय पर भोजन करें।
Healthy Life – दोनों समय के भोजन के मध्य विराम
समय पर भोजन करने से अभिप्राय प्रातः काल व सांयकाल के भोजन में कम से कम पाँच घंटे का विराम होना चाहिए। बहुत से लोग सारा दिन कुछ न कुछ खाने में लगे ही रहते हैं।
किसी भी समय के भोजन को पाचन के लिए कम से कम चार से पाँच घंटे चाहिए होते हैं। इसी प्रकार से रात्री को भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए।
रात्री के भोजन के उपरांत कम से कम दो घंटे बाद ही शयन करना चाहिए। किसी भी समय के भोजन के उपरांत थोड़ा टहलना अवश्य चाहिए। किसी भी समय के भोजन के उपरांत तुरंत विश्राम नहीं करना चाहिए।
Healthy Life – अपने शरीर के लिए जरूर निकालें समय
प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम सात-आठ घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। वैसे एक अवधारणा यह भी है कि युवाओं को छः घंटे की नींद पर्याप्त होती है।
स्वस्थ जीवन के लिए दूसरी महत्वपूर्ण औषधि है योग, प्राणायाम व व्यायाम। आमतौर पर व्यस्तता के कारण अधिकांश लोग अपने शरीर का ध्यान ही नहीं रख पाते हैं।
उनके पास इतना भी समय नहीं होता है कि वो अपने शरीर का ध्यान रख पाएँ। उन्हें बस केवल काम व आर्थिक लाभ ही नजर आता है। ज़्यादातर लोग ये ही कहते नजर आते हैं कि उनके पास मरने की भी फुर्सत नहीं है।
यह एक कड़वा सच है कि यदि हम… Continued – Page (4)
Leave a Reply