अच्छे भोजन में विभिन्न बातों का समावेश निहित होता है जो हमें स्वस्थ्य रखने में बहुत ही मददगार होता है।
यदि हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखते हैं किन्तु यदि हमारा भोजन, उसे ग्रहण करने का तरीका, उसका समय, उसका स्थान आदि सही नहीं है तो भी हमें स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। स्वस्थ्य जीवन कैसे हो, इसके लिए यहाँ पर पढ़ें।
Good Food – क्या करें अच्छे भोजन के लिए
एक अच्छे भोजन के लिए विभिन्न बातों का ध्यान रखना परम आवश्यक है जैसे – भोजन में क्या हो, भोजन का समय क्या हो, भोजन का स्थान क्या हो, भोजन करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाय, भोजन की मात्रा क्या हो, आदि।
विषम या विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर हम कई बातों को अपना कर अपने भोजन को स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं।
Good Food – भोजन आकर्षक होना चाहिए
किसी भी आकर्षक वस्तु, व्यक्ति या पदार्थ को देख कर मन में उमंग, उत्साह व उसके प्रति आकर्षण स्वतः ही बन जाता है। यह सिद्धान्त भोजन पर भी लागू होता है।
हम सबने अक्सर यह देखा होगा कि जब कभी भी हमारे सामने आकर्षक भोजन होता है तो हमारे मुख में लार अपने आप ही बनने लगती है। मन करता है कि उसे तुरंत मुख में रख लिया जाये।
इसके अतिरिक्त आकर्षक भोजन के कारण हमारे शरीर की अन्य ग्रंथियां भी अपनी प्रकृति के अनुरूप रसों को स्रावित करती हैं। ये सभी हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।
साथ ही जब कभी भी भोजन परोसा जाय तो… Continued – Page (3)
Its really a very good auditorial.
We will keep all the things in mind.
Thanks.
Thank you Ji.