कैसा व कैसे करें भोजन अच्छे स्वास्थ्य के लिए?

इससे पाचन तीव्र गति से होता है तथा मल त्याग करने में भी आसानी होती है। इससे हमारे जोड़ों में भी चिकनाई बनी रहती है व जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

शरीर से कोलेस्ट्रॉल आदि को दूर करने के लिए घी, तेल का प्रयोग न करना सर्वथा अनुचित है। उसके लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम करना बहुत ही अधिक लाभप्रद है।

Good Food – भोजन का स्थान उचित होना चाहिए

जब कभी भी भोजन किया जाय तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाय कि भोजन करने का स्थान साफ-सुथरा होना चाहिए।  अच्छे व साफ स्थान पर भोजन करने से मन में प्रसन्नता व भोजन में रुचि उत्पन्न होती है।

गंदे या अनुचित स्थान पर किए जाने वाले भोजन से मन में अप्रसन्नता व भोजन में अरुचि पैदा होती है।

मन की प्रसनता व भोजन में रुचि हमारे भोजन को सुपाच्य बनाती है तथा अप्रसन्नता व अरुचि से किए गए भोजन से पेट में कुछ डालने वाली बात होती है।

आज व्यस्तता भरे समय में लोग भागते-दौड़ते से भोजन करते है और यही कारण है कि ज़्यादातर लोगों को पेट की समस्या, मल विसर्जन में देरी, पाचन शक्ति का कमजोर होना, आदि का सामना करना पड़ रहा है।

हम जो भी भाग-दौड़ करते हैं वो अपने लिए व अपने परिवार के लिए करते हैं। ऐसे में यदि हम अपने भोजन के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो हमारा भाग-दौड़ करना हमारे लिए घातक है व निरर्थक है।

इसलिए जब भी भोजन किया जाय तो… Continued – Page (6)

Share Button
About S Khatri 28 Articles
Writing Blogs for Motivational, Meditation, Health, Astrology, Yoga, Banking and Social Issues | Yoga & Pranayam Expert | Software Designer |Hobbies - Photography, Harmonica Playing.

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*